भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाकर इमरजेंसी में दो मरीजों की जान बचा ली। दोनों ही मरीज युवा थे और उनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। इनमें से एक युवक था जो सड़क हादसे में घायल होकर पहुंचा था। दूसरी मरीज एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला थी। दोनों की सर्जरी की गई और एक सप्ताह से भी कम समय में दोनों अपने अपने घर चले गए।












