भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ निहारिका देवांगन का चयन ऑनलाइन समर रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम-2020 के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय में हुआ है। चयन हेतु प्राध्यापकों, रिसर्च स्कालर आदि से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एण्ड इंडस्ट्रियल रिसर्च द्वारा प्रोजेक्ट प्रस्ताव मंगाये गये थे। डॉ निहारिका देवांगन ने अपना प्रोजेक्ट प्रस्ताव इफेक्ट ऑफ यूरिया ऑन प्लांट ग्रोथ प्रमोटिंग रिजोबैक्टीरिया आफ राइस प्लांट ग्रोथ इन दुर्ग डिस्ट्रिक्ट विषय पर भेजा था। इसके आधार पर उनका चयन समर रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया है।












