भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के शिक्षा विभाग की तरफ हरेली पर्व के उपलक्ष्य में एक अनोखी पहल की गयी। जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को फूल एवं पत्तों से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक आभूषण निर्मित एवं हरेली पर्व के अवसर पर अपने अपने घरों से ऑनलाइन प्रदर्शित करना था। महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने जमीन पर गिरे हुए फूलों, पत्तियों एवं फलो से छत्तीसगढ़ी पारंपरिक आभूषणों को बनाकर एवं उसे पहनकर इन विषम परिस्थितियों में भी अपने पर्यावरण केा संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण भी किया एवं समाज को संदेश दिया।












