भिलाई। लायंस क्लब भिलाई रॉयल ने कोरोना के खिलाफ महा अभियान छेड़कर एक ही माह में लायनिज्म का परचम लहरा दिया है। कोरोना के खिलाफ युद्ध में पुलिस महकमा अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रहा है। विभाग के कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहे हैं जबकि उनके पास स्वयं अपनी सुरक्षा का कोई विशेष इंतजाम नहीं हैं। बीते एक माह में लायंस क्लब भिलाई रॉयल ने इस कमी को पूरा करने की अपनी तरफ से भरसक कोशिशें की हैं।












