भिलाई। मनियारी नदी में आये बाढ़ ने तखतपुर के ब्लॉक के कई गांव सहित नगर पालिका तखतपुर के कई घरों को जमीदोज कर दिया है। जिससे कई परिवार बेघर हो चुके है उनके रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएं नष्ट हो चुकी है। नगर के वार्ड 13 के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के पास रहने वाले मेहर समाज के लोग बाढ़ से काफी प्रभावित हुए है और 4 परिवार का कच्चा मकान टूट गया है।मेहर जनकल्याण समिति भिलाई-दुर्ग इन परिवारों को गोद लेकर उनकी मदद कर रहा है।












