Flood Nandghat

Nandghat Bemetara Flood

बेमेतरा। तहसील नवागढ़ जिला बेमेतरा अतंर्गत 26 अगस्त एवं 27 अगस्त 2020 को अधिक वर्षा होने के कारण जिला बेमेतरा के अंतर्गत आने वाले शिवनाथ, खारून ,हाफ नदी एवं छुहीया नाला, घोटूनाला में जल स्तर बढ़ने के कारण तहसील नवागढ़ के उप तहसील नांदघाट अंतर्गत आने वाले ग्राम करमसेन, नादघाट, तरपोंगी, काॅपा में जल भराव, मार्ग अवरूद्ध होने से टापू जेसे स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसके परिपेक्ष में जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू आपरेशन (बचाव अभियान) प्लान किया गया। जिसमे 4 नाव का उपयोग कर कुल 211 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानो में लाया गया।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *