भिलाई। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इस बार हमने कोशिश की है कुछ ऐसे संस्मरणों को साझा करने की जिसने या तो जिन्दगी को नई दिशा दी या फिर चरित्र निर्माण की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन कर जीवन का हिस्सा बन गए। इनमें से चुनिंदा संस्मरणों को हमने शिक्षक दिवस पर ही साझा कर दिया था। कुछ अन्य चुने हुए संस्मरणों को हम यहां साझा कर रहे हैं। हमारे इस प्रयास में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई एवं स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। हम आशा करते हैं कि इन संस्मरणों से विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।












