दुर्ग। मनुष्य की सकारात्मक सोच हर समस्या का हल होती है। कोविड-19 से मुकाबले में हमें मनोवैज्ञानिक रूप से स्वयं को मजबूत रखना होग। यदि हम कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन को धनात्मक रूप से देखें तो हम सभी अपने परिवारों के नजदीक आ गये हैं। हमने अब परिवार के महत्व को पहचाना है। ये उद्गार छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके ने आज व्यक्त किये। राज्यपाल हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की एनएसएस इकाई के तत्वाधान में आयेजित एक दिवसीय कोविड-19 जागरूकता संबंधी ऑनलाईन वेबीनार को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं।












