भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में कला संकाय द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में ई स्लोगन एवं ई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ कविता वर्मा सहायक अध्यापक शिक्षा विभाग कल्याण महाविद्यालय भिलाई एवं डॉ दुर्गा शर्मा विभागाध्यक्ष हिंदी रतनचंद सुराना महाविद्यालय दुर्ग थीं।












