दुर्ग। भोजन के मामले में सबकी जरूरत अलग अलग होती है। जो वस्तु किसी एक को फायदा पहुंचाएगी, वही किसी दूसरे के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए अपने लिए मुफीद भोजन का चयन सावधानी पूर्वक करें। उक्त बातें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयोजित वेबीनार में कही।












