भिलाई। एमजे कॉलेज में आज कोविड के बाद उभरी स्थिति पर हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल की कोविड टीम के साथ एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आयोजित इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों ने ब्लैक फंगस के लिए कॉकटेल थेरेपी को जिम्मेदार मानने से साफ इंकार कर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि हाइटेक में 2500 से अधिक कोविड इन-पेशेन्ट्स का इलाज किया गया पर किसी को भी ब्लैक फंगस का संक्रमण नहीं हुआ। उन्होंने इसके कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश की।












