भिलाई। एमजे कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देने पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई को किया गया। इसके साथ ही एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए। अंतर महाविद्यालय ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के तहत “कोरोना की रोकथाम-टीकाकरण ही उपाय” पर निबंध लिखकर प्रविष्टियां 21 से 23 मई के बीच भेजनी थी।












