भिलाई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज एमजे कालेज में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अपने संस्मरणों को साझा करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने कहा कि यह गुरुजनों के कारण ही है कि गांव के छोटे से स्कूल में पढ़कर निकले छात्र बड़ा सपना देख पाते हैं। करियर के प्रत्येक क्षेत्र में ऐसे लोगों को उच्च पदों पर देखा जा सकता है। गुरू से मिली प्रेरणा एवं ऊर्जा के प्रति हम सभी को कृतज्ञ होना चाहिए।












