भिलाई. कभी-कभी दो समस्याएं मिलकर तीसरी समस्या को इतना गंभीर बना देते हैं कि इलाज करना तक मुश्किल हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक सीनियर सिटिजन मरीज के साथ. हर्निया की शिकायत लेकर वे हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचे. उनके दिल और फेफड़ों की हालत ऐसी थी कि आसान लगने वाली यह सर्जरी भी जोखिम वाली हो गई थी. अंततः कार्डियोलॉजी समेत तीन विभागों ने मिलकर मरीज का प्रबंधन किया और अंततः वह ठीक होकर घर चला गया.












