भिलाई। शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी में 29 मई को उद्यमिता क्षेत्र में कैरियर के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया। महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने सफल उद्यमियों की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने कॉलेज के ऐसे छात्रों के उदाहरण साझा किए जो आज सफल उद्यमी हैं। रिसोर्स पर्सन के रूप में मयूर सुदके मेडिको एंटरप्रेन्योर और सीजी टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर थे, जिन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप में एक सफल करियर विकल्प के लिए आवश्यक कौशल पर प्रकाश डाला।












