भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी परिसर को एमआईसी/एआईसीटीई द्वारा प्रायोजित टॉय हैकाथॉन (टॉयकैथॉन-2021) के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी सौंपी गई है। टॉयकैथॉन-2021 स्वदेशी खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार का कार्यक्रम है। 22 से 24 जून 2021 के मध्य आयोजित इस ईवेन्ट में देश भर की 25 टीमें भाग लेंगी।












