बेमेतरा। बच्चों को न्यूमोकोकल बीमारी से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम मे शामिल किया जा रहा है। इससे बच्चों को निमोनिया तथा दिमागी इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करने मे मदद मिलेगी जो न्यूमोकोकस बैक्टिरिया द्वारा होने वाली बीमारियां हैं। कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शिव अनंत तायल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।












