भिलाई। कल्याण पी.जी. कॉलेज भिलाई की आईक्यूएसी के अंतर्गत वर्चुअल डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता समाजसेवी, दिव्य भारत युवा संघ (दीया) छग संयोजक एवं युथ मोटिवेटर डॉ. पीएल साव एवं सह संयोजक इंजीनियर युगल किशोर रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवा वही होता है जो सदैव सीखने को तत्पर रहता है।












