भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा अठारह दिवसीय निशुल्क सॉफ़्ट स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स “बी द बी” संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक संयुक्ता पाढ़ी विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सफलता की कुजी का योग्य पात्र केवल वही हो सकता है जिसके पास बेहतर संवाद कौशल है। इस कार्यक्रम उद्देश्य संवाद कौशल का उन्नयन करना है।












