भिलाई। पद्मश्री फूलबासन यादव ने जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी गाथा सुनाई तो वे रो पड़े थे। वे इतने भावुक हो गए थे कि शूटिंग देर रात तक रुक-रुक कर चलती रही थी। कौन बनेगा करोड़पति का यह अनुभव पद्मश्री फूलबासन ने एमजे कालेज के “लाइट हाउस” कार्यक्रम में साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह स्व सहायता समूह के माध्यम से उन्होंने अपनी तकदीर बदली।












