दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पलटा ने आज यहां अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने के साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) की जल्द से जल्द स्थापना करना उनकी प्राथमिकताएं हैं।












