भिलाई। दिल को काबू में रखने के लिए सही भोजन और थोड़ी कसरत के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। एक उम्र के बाद नियमित रूप से कुछ जांचें भी करवानी चाहिए। पिछले वर्ष जितनी मौतें कोविड के कारण हुई, उससे दोगुनी मौतें हृदय रोगों के चलते हुईं। वर्ल्ड हार्ट डे पर हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आकाश बख्शी ने उक्त बातें कहीं।












