बेमेतरा। जिले के बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम मजगांव के कृषक सुखदेव सिन्हा अब टमाटर की खेती कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग से उन्हें साग-सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उद्यानिकी विभाग किसानों को फल एवं साग-सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इससे धान के साथ-साथ फल सब्जी का उत्पादन कर किसानों की आय भी बढ़ रही है।












