भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक एवं तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देना था। मॉडल मेकिंग की थीम मोलेक्यूलर बायोलॉजी, पर्यावरण प्रदूषण-बचाव के उपाय एवं कोविड-19 था जिसमें बायोटेक विभाग के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।












