भिलाई। श्री स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय हुडको भिलाई में कल्पतरू सेवा समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तात्वावधान में अर्न्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्धेश्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों को पूरा करना तथा विद्यार्थियों के मन में वृद्वों के प्रति सेवा भाव व सम्मान की भावना जागृत करना था।












