दुर्ग। कभी दुर्ग जिले का हिस्सा रहे बालोद जिले के करकाभाट में 5000 साल से भी पुरानी कब्रों का इतिहास दफ्न हैं। कहते हैं-कभी यहां सिसकियां सुनी जाती थीं। विशेष दिनों में इन कब्रों के आसपास अलौकिक नीली आभा दिखलाई पड़ती थी। पर अब यह सब नहीं होता। बालोद शहर दुर्ग से लगभग 60 किमी दूर है। बालोद धमतरी मार्ग के दोनों तरफ ये अवशेष बिखरे हुए हैं।












