दुर्ग। राज्यपाल के निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण की श्रृंखला में कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने राजनांदगांव शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इन महाविद्यालयों के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।












