भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एनसीसी स्थापना दिवस सप्ताह के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय भारतीय एकता था। इस प्रतियोगिता में कैडेटो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग की भी प्रतियोगिता हुई। पेंटिंग प्रतियोगिता में भी कैडेटों का उत्साह देखा गया तत्पश्चात कैडेटों को भ्रमण के लिए नयनदीप स्कूल सिविक सेंटर ले जाया गया।












