भिलाई। शीत ऋतु से बचाव के लिए एमजे कालेज के वुमन सेल ने बुजुर्गों को मोजे भेंट किये। वुमन सेल की टीम कालेज की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे के नेतृत्व में आस्था बहुउद्देश्यीय संस्था पहुंची। एमजे कालेज इस संस्था को राशन सामग्री, गैस सिलिण्डर एवं दवा का भी सहयोग करता है।












