भिलाई। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी खपरी में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच ने इस अवसर पर कहा कि मानवाधिकार मनुष्य का मूलभूत एवं सार्वभौमिक अधिकार है। उसे नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर इससे वंचित नहीं किया जा सकता।












