दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन सीएसआईआर एनआईआई, एसटी तिरूअंतपुरम् से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुब्रता दास ने आक्सीफ्लोराइड के विभिन्न प्रकार एवं प्रकाशीय स्त्रोत में इसकी उपयोगिता और संभावना पर विस्तृत चर्चा की, जिनमें मेडिकल इमेजिंग, सेंसर प्रमुख रूप से है। सम्मेलन में 40 मौखिक एवं 28 पोस्टर प्रजेन्टेशन को शामिल किया गया था।












