भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा विश्व मृदा दिवस (5 सितंबर 2021) मनाया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्षा यादव (विभागाध्यक्ष – वनस्पति शास्त्र) ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा बताया कि विश्व मृदा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है।












