दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र इकाई के प्रभारी प्रो. जनेन्द्र दीवान के नेतृत्व में ग्राम कुथरेल, दुर्ग में 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ आर.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इन 7 दिनों की अवधि में एन.एस.एस. स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम कुथरेल में प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली गयी।












