भिलाई। विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों के बीच तारतम्य स्थापित करने के उद्देश्य से स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में शिक्षक पालक बैठक का आयोजन किया गया। पालक संघ की प्रभारी डॉ रजनी मुदलिआर ने बताया कि बैठक में उपस्थिति, आंतरिक परीक्षा, कक्षा शिक्षण के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध, अनुशासन, गतिविधियों में भागीदारी आदि पर चर्चा की गई।












