भिलाई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्देशित संविधान दिवस मनाने हेतु महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के द्वारा क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। प्रतियोगिता को तीन राउंड में विभाजित किया गया जिसमें से प्रत्येक राउंड में 10-10 प्रश्न पूछे गए।












