भिलाई। एमजे स्कूल न्यू आर्य नगर कोहका में वसंत पंचमी की पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चे इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए। शाला की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि वसंत को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। चारों तरफ हरियाली के बीच अभी खेतों में सरसों के पीले फूलों और बागों में गेंदों की बहार है। लोग पीत वस्त्र पहनकर आजके उत्सव में शामिल होते हैं।












