भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई द्वारा नदियों के लिए अंर्तराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस के अवसर पर शिवनाथ नदी के तट पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 14 मार्च को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नदियों के महत्व पर जोर देना है और लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है इस पर गहन चिंतन इस दिन किया जाता है।












