भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व इम्यूनोलॉजी दिवस मनाया गया. पूरे विश्व मे हर वर्ष 29 अप्रैल को इम्यूनोलॉजी दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य इम्यूनोलॉजी के महत्व को बताते हुए, संक्रामकबीमारी, ऑटोइम्यून से संबंधित बीमारी, कैंसर तथा मानव स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं.












