भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय गोंदिया महाराष्ट्र के एमओयू के तहत डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन का आयोजन 28 मई को किया गया। “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक धरोहरों, मंदिरों, नदियों, लोक कलाकारों, लोक नृत्य एवं पारंपरिक व्यंजनों पर प्रकाश डाला गया। इसमें दोनों महाविद्यालयों के 80 विद्यार्थियों एवं 20 प्राध्यापकों ने भाग लिया।












