भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय के माईक्रोबायोलॉजी विभाग, एनएसएस, रेडक्रॉस एवं गणित विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न बिन्दुओं में सर्वे कर पर्यावरण के प्रति अपनी भावनाओं एवं विचारों को निबंध एवं पोस्टर के माध्यम से व्यक्त किया। लोगों को जागरुक करने हेतु विद्यार्थियों ने वीडियो बनाया। ई-प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।












