भिलाई। महाविद्यालय परिसर में ग्रीन एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की भारत सरकार ने सराहना की है। इस आशय का पत्र महाविद्यालय को आज प्राप्त हुआ। विश्व पर्यावरण दिवस पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद महाविद्यालय के हरित क्रांति की गतिविधियों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय को नैक द्वारा ‘ए’ग्रेड से नवाजा गया है। महाविद्यालय ने इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।












