भिलाई। संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशि कुमार ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ की हरियाली प्रसार योजना के तहत उनकी नर्सरी में बड़ी संख्या में पौधे उपलब्ध हैं। योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था 50 से 500 तक पौधे रोपण के लिए वहां से निःशुल्क ले सकती है। वे “उड़ान” संस्था द्वारा आयोजित तेज चाल प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने की। इस अवसर पर उड़ान एक मंजिल संस्था के थीम सांग का भी लोकार्पण किया गया।












