भिलाई। एमजे कालेज द्वारा सोमवार को अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर एक सेमीनार का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में साइंस एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा किया गया। जेनबी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ चन्द्रशेखर रेड्डी ने बताया कि आने वाला समय अक्षय ऊर्जा स्रोतों के दोहन का है जिसमें सौर ऊर्जा सर्वाधिक सुलभ है। इसे एक बार लगा लिया तो चार साल बाद से फ्री बिजली प्राप्त की जा सकती है।












