दंतेवाड़ा। देश में सड़कें तो खूब बन रही हैं पर आवागमन के साधनों पर कोई खास काम नहीं हो रहा। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है ऐसे में यदि शवों को कांधे पर ढोना पड़े तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। नई घटना रेंगानार की है। एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की मौत बीमारी से हो गई। महिला 25 किलोमीटर दूर टिकनपाल की निवासी थी। गरीब परिजनों ने एक खाट को उलटा किया, शव को उसमे डाला और कांधे पर लेकर गांव के लिए चल पड़े। पहले भी शवों को इस तरह ढोने की खबरें आती रही हैं।












