भिलाई। मिसेज इंडिया जूही व्यास ने बीते शनिवार को दृष्टिबाधित बच्चों के साथ रैम्प वॉक किया। “मॉम एंड किड रनवे” ग्रैंड फिनाले का यह खास आयोजन फैशन डिजाइनिंग की संस्था आईएनआईएफडी ने किया था। इस अवसर पर हाउसवाइफ एंड मॉम्स के लिए एक विशेष फैशन डिजाइनिंग कोर्स को लांच किया गया। दृष्टिबाधित बच्चों ने इस अवसर पर अपनी नृत्य एवं गायन कौशल का प्रदर्शन कर प्रेक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।












