राजनांदगांव। कांफ्लूएंस कॉलेज राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों में देशभक्ति, देशप्रेम तथा पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण की भावना जागृत करने हेतु पर्यावरणीय रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।












