भिलाई। जन्माष्टमी के अवसर पर एमजे कालेज ने आस्था बहुउद्देश्यीय संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अन्न एवं वस्त्र का दान किया. महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा संचालित इस गतिविधि के तहत वृद्धाश्रमों, विशेष बच्चों के स्कूलों की मदद की जाती है. आस्था संस्था से महाविद्यालय पिछले लगभग तीन वर्षों से जुड़ा हुआ है तथा आश्रम की अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति करता है.












