भिलाई। ढांचा भवन क्षेत्र की गलियों में रसेल वाइपर सांप मिला है. यह भारत में पाये जाने वाले सर्वाधिक जहरीले सर्पों में से एक है. लोगों ने जब इस सर्प को देखा तो उन्होंने भीड़ लगा ली. भीड़ को देखकर सांप भी आक्रामक हो गया. वह अपनी पूंछ को हरकत देने लगा और साथ ही गुस्से में फुफकारने लगा. इस बीच किसी ने डायल 112 को कॉल कर दिया. सूचना मिलते ही स्नेक कैचर राजा साव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए.












