अंडा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में 13 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पावन अवसर पर जहां हमारा भारत देश स्वतंत्रता के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। महाविद्यालय ने देश व देश के स्वतंत्रता के महत्व को सर्व समाज में स्थापित करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए “घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत् तिरंगा झंडा से युक्त एक मोटरसाइकिल रैली का सफल आयोजन किया।












