भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में यू.जी.सी. द्वारा चलाए जा रहे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन बैठक का आयोजन धोते बंधु विज्ञान महाविद्यालय गोंदिया के साथ हुए एम.ओ.यू. के तहत् किया गया जिसके अंतर्गत दिनांक 29 अगस्त 2022 को छत्तीसगढ़ी भाषा में वाक्य बनाने का तरीका सिखाया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं बोली को विशेष रूप से आगे बढ़ाने का काम करते हैं और उन्हें एक विस्तृत मंच प्रदान करते हैं।












